एफसीआई (फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया) में नौकरी लगवाने के नाम पर शहर के एक युवक ने महाराष्ट्र के जलगांव निवासी रिटायर्ड फौजी से 42 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की गुहार पर एसपी पश्चिम ने पनकी पुलिस को मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
सेना से रिटायर्ड जलगांव निवासी अनिल संतोष पाटिल ने बताया कि पुणे के एक दोस्त के जरिये पनकी निवासी एक शख्स से उनकी मुलाकात हुई थी। उसने एफसीआई में नौकरी लगवाने का झांसे देकर कई बार में 42 लाख रुपये खातों में जमाकर लिए। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मामले में पीड़ित ने रकम ट्रांसफर करने संबंधित दस्तावेज दिए हैं। आरोप सही पाए जाने पर केस दर्ज किया जाएगा।