फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार रामगोपाल के घर खुद चलकर पहुंचे मुलायम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पहली बार बुधवार को प्रोफेसर रामगोपाल यादव के घर खुद चलकर गए। रामगोपाल ने भी पैर छूकर आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच बंद कमरे में घंटे भर बातचीत हुई। सैफई में दोनों की इस मुलाकात को लेकर सपा में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। मुलायम और रामगोपाल, दोनों ने ही हालांकि बातचीत का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन इसे सैफई परिवार की एकजुटता के रूप में देखा जा रहा है।

जनवरी 2016 से मुलायम परिवार के बीच आई तल्खी किसी से छिपी नहीं रही। रिश्ते इस कदर टूटे कि जुबानी जंग के साथ हाथापाई तक नौबत आई। मुलायम ने इसके लिए प्रोफेसर रामगोपाल यादव को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन


रामगोपाल को पार्टी से बाहर किया गया तो इसके जवाब में मुलायम को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाकर अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया। इस बीच परिवार की एकजुटता के लिए भी तमाम प्रयास हुए, लेकिन सब नाकाफी साबित हुए। अब दीपावली पर परिवार एक बार फिर एकजुट होता नजर आ रहा है। लखनऊ से लेकर सैफई तक रिश्तों की मिठास साफ दिख रही है।

बुधवार को मुलायम सिंह यादव आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के रास्ते सीधे सैफई पहुंचे। दोपहर बाद करीब तीन बजे अपने आवास जाने के बजाय उन्होंने सीधे रामगोपाल के घर पहुंचकर सबको चौंका दिया।

पहले अमूमन वह रामगोपाल यादव को ही अपने पास बुलाया करते थे। मुलायम के आने की सूचना मिलते ही रामगोपाल दरवाजे पर खडे़ हो गए। उन्होंने गर्मजोशीे से मुलायम सिंह का स्वागत किया। पैर छूकर आशीर्वाद लिया। करीब एक घंटे एकांत में दोनों ने बात की। किसी को भी कमरे में जाने की इजाजत नहीं दी गई।
विज्ञापन


यहां से निकलने के बाद मुलायम फ्रेंड्स कालोनीे पहुंचे। यहां अपने बहनोई डा. अजंट सिंह यादव व बहन कमला देवी को दीपावली को बधाई दी। शहर के प्रख्यात चिकित्सक डा. एमएम पालीवाल से भी चौगुर्जी में उनके आवास पर जाकर मिले।


- एक घंटे एकांत में हुई बात, रामगोपाल ने पैर छूकर लिया मुलायम का आशीर्वाद
- दीपावली पर हुई मुलाकात के सियासी निहितार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें