फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अर्रा बिनगवां आवासीय योजना के एक-एक प्लाट के लिए 41 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अर्रा बिनगवां एक्सटेंशन आवासीय योजना के 181 प्लाटों के लिए 7417 लोगों ने आवेदन किए हैं। एक प्लाट के लिए करीब 41 आवेदन आए हैं। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भी बड़े पैमाने पर आवेदन किए हैं। केडीए ने आवेदनों फार्मों की जांच शुरू कर दी है। दीपावली में लॉटरी कराने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


केडीए ने पिछले महीने अर्रा बिनगवां एक्सटेंशन में तीन श्रेणियों में 181 प्लाटों की योजना करने की योजना लांच की। इनमें टाइप-बी श्रेणी में 72 वर्गमीटर के 31 प्लाट, टाइप-सी श्रेणी में 60 वर्गमीटर के 101 प्लाट और टाइप-डी श्रेणी में 50 वर्गमीटर के आठ प्लाट हैं। इनकी बिक्री के लिए 16 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने बताया कि इस योजना में 7417 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन फार्म दाखिल किए हैं। डेढ़ हजार से ज्यादा आवेदनों की जांच हो चुकी है। अन्य फार्मों की जांच जल्द से जल्द कर श्रेणीवार फार्म अलग-अलग कर सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। इन प्लाटों को आवंटित करने के लिए दीपावली के आसपास लॉटरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें