फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डेढ़ वर्ष में शहर में युवा उद्यमी अभियान से 4080 इकाइयां स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत कानपुर नगर में लगभग डेढ़ वर्ष में 4080 नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित हुई हैं। इन इकाइयों के लिए कुल 1721.91 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया है। लाभार्थियों को 1661.02 लाख रुपये की सब्सिडी भी दी गई है।
विज्ञापन


उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में शहर के 3001 लाभार्थियों को उद्यम स्थापना के लिए 1280.42 लाख रुपये का ऋण दिया गया। इस अवधि में 1219.90 लाख रुपये की सब्सिडी भी दी गई। इससे युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अब तक 1079 लाभार्थियों को लाभ मिला है।

इन्हें 465.49 लाख रुपये का ऋण और 441.12 लाख रुपये की सब्सिडी उपलब्ध कराई गई है। इस अवधि में 1079 नई इकाइयां स्थापित हुई हैं। योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर वित्तीय सहायता देना है। इससे स्थानीय आर्थिक गतिविधियों और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय स्वयं उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें