कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) 28वें दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यह 10 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है। समारोह में पीएचडी के 61 शोधार्थियों समेत कुल 364 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां दी जाएंगी।
इनमें बीएससी (कृषि) के 179, बीएससी (उद्यान) के 28, बीएससी (फॉरेस्ट्री) के 19, बीएससी (गृह विज्ञान/कम्युनिटी साइंस) के 10, बीटेक की विभिन्न शाखाओं के 52, बीएफएससी के आठ तथा बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी) के सात विद्यार्थी शामिल हैं।
कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने अधिकारियों को परिसर की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और तकनीकी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने का निर्देश दिया है। समारोह से संबंधित सभी कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया।
मेधावियों मिलेगा दीक्षांत में पदक
पाठ्यक्रम कुलाधिपति स्वर्ण विवि रजत विवि कांस्य
बीएससी कृषि राहुल कुमार अभिषेक त्रिपाठी ऋषि शर्मा
बीटेक कृषि नेहा मीनाक्षी गौतम मो. शाहनियाज
बीटेक सीएसई नंदिनी अग्रवाल श्वेता सिंह सेजल पटेल
बीटेक ईसीई अभिषेक यादव राम शर्मा प्रियंका प्रजापति
डेयरी टेक महेंद्र सिंह शिवानी पटेल मरियम खान
बीएफएससी आदित्य कुशवाहा पूर्वी रावत सौरभ कुमार
बीएससी उद्यान अभाव्या विश्नोई निशित गंगवार पुनीत कुमार
कम्युनिटी साइंस निधि कुमारी ट्विंकल कुमारी नीतू रावत
बीएससी वानिकी सक्षम मिश्र अंकुर सिंह आशीष पाल