कानपुर देहात। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को हाईस्कूल गृहविज्ञान विषय व इंटरमीडिएट में इतिहास विषय की परीक्षा हुई। 339 बालिकाओं ने गृहविज्ञान की परीक्षा छोड़ दी। वहीं इतिहास में 11 बालिकाओं व आठ बालकों ने परीक्षा नहीं दी।
जिले के 83 परीक्षा केंद्रों पर सुबह पाली में गृहविज्ञान विषय की परीक्षा में 3664 बालिकाएं उपस्थित रहीं। इंटरमीडिएट में रेडियो, रंगीन टेलीविजन, टंकण आदि विषय की परीक्षा में 142 बालकों और 101 बालिकाओें ने परीक्षा दी। 12 बालकों और एक बालिका ने परीक्षा छोड़ दी। इधर सायं पाली में इंटरमीडिएट इतिहास विषय में 98 बालकों और 403 बालिकाओं ने परीक्षा दी। आठ बालकों व 11 बालिकाओं ने परीक्षा नहीं दी। डीआईओएस बृजभूषण चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी से निगरानी की गई। सचल दल भी सक्रिय रहे। कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है।