फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिवाली पर जगमगाएंगे 33 बाजार, मिलेगी हर सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दीपावली पर खरीदारी में शहरियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए नगर निगम ने शहर के 33 बाजारों में व्यवस्थाएं चाकचौबंद करने की तैयारी की है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि एक सप्ताह में ये बाजार इस तरह व्यवस्थित किए जाएं कि नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कोई कमी न रहे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने सभी छह जोन को पत्र जारी किया है। इसके तहत चयनित 33 बाजारों में 190 वॉट की लाइटें लगाने, तिरंगा झालर, फुटपाथ की टूटफूट सहीं करने, गड्ढे भरने और सड़क बनाने जैसे कार्य किए जाएंगे। साथ ही साफ-सफाई, चूना व कीटनाशक छिड़काव के काम भी होंगे। जाम से निजात के लिए अतिक्रमण भी हटाया जाएगा।
इसके लिए शुक्रवार से ही कार्य शुरू कराना था लेकिन बारिश की वजह से इसे रविवार तक टाल दिया गया। अब सोमवार से नगर निगम के सभी संबंधित विभाग अपने-अपने स्तर पर इन बाजारों में युद्धस्तर पर कार्य शुरू करेंगे। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि कार्यों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी भी दी गई है, ताकि कोई लापरवाही न बरत सके।
विज्ञापन


इंसेट

ये बाजार संवारे जाएंगे

सिविल लाइंस मुख्य स्थल, बिरहाना रोड, एक्सप्रेस रोड हूलागंज, कलक्टरगंज, मेस्टन रोड शिवाला, परेड, नवीन मार्केट, जनरलगंज, श्याम नगर चौकी के पास, हरजिंदर नगर चौराहा, एसआईटी ग्राउंड, वीआईपी रोड, लाल बंगला, आवास विकास परिषद, आयुर्वेदिक मैदान किदवई नगर, बारादेवी चौराहा, मोतीझील, सीसामऊ बाजार पीरोड, दबौली, गोविंदनगर, गुमटी नंबर-5, चावला मार्केट, विद्यार्थी मार्केट, बर्रा, रावतपुर, शास्त्री नगर, विजय नगर, मसवानपुर, कल्यानपुर मार्केट आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें