फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से कुचलकर दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के आटा बंथर के निकट तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार सचिवालय कर्मी समेत दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अचलगंज थाना क्षेत्र के लोहचा गांव में रहने वाले प्रदीप कुमार मिश्रा (45) पुत्र रामरतन लखनऊ के सचिवालय में न्याय विभाग में बाबू पद पर कार्यरत थे। शनिवार को कार्यालय में छुट्टी होने से वह निजी कार्य से प्रयागराज गए थे। देर शाम वह बस से कानपुर नगर के रामादेवी पहुंचे।

यहां उन्होंने ट्रेडर्स की दुकान में काम करने वाले लोहचा निवासी प्रेम प्रकाश शुक्ला (45) स्व. कृष्ण दुलारे शुक्ला को साथ लिया और उसकी बाइक से घर आ रहे थे। तभी आटा बंथर के निकट मिट्टी से लदे डंपर ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग मरणासन्न हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर आशीष ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिया के नीचे छिप गया था चालक
हादसे के बाद डंपर चालक ने भागने का प्रयास किया। हालांकि भीड़ अधिक जुटने पर वह डंपर छोड़ भागने लगा। इस बीच वह पुलिया के नीचे छिप गया। तभी भीड़ ने उसे पीटना शुरू कर दिया। हालांकि तब तक पहुंची पुलिस ने उसे बचा लिया और थाने ले आई। अचलगंज थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि डंपर चालक बदरका निवासी कल्लू है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


-अचलगंज में आटा बंथर के पास हुआ हादसा
- मृतकों में एक लखनऊ के सचिवालय में लिपिक था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें