फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुखरायां के लाल ने किया छोटे पर्दे पर धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। भोगनीपुर तहसील के अजइयापुर गांव के जीतेंद्र सिंह यादव छोटे पर्दे के बड़े सितारे बन गए हैं। तमिल सीरियल मुर्गन समेत कई धारावाहिक में काम कर चुके जीतेंद्र को तारक मेहता का उल्टा चश्मा से बड़ी पहचान मिली। अपने लाल की सफलता पर पुखरायां क्षेत्र के लोग फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन


रोडवेज में परिचालक की नौकरी लगने के बाद जीतेंद्र के पिता रामनारायण यादव पुखरायां के राजेंद्र नगर में रहने लगे। जीतेंद्र ने कस्बे के विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से 2005 में हाईस्कूल करने के बाद अमरौधा ब्लॉक के शेखपुर गांव स्थित इंटर कॉलेज से 2007 में इंटरमीडिएट किया। बुंदेलखंड यूनीवर्सिटी (झांसी) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद 2011 से 2013 तक कानपुर दादानगर स्थित ट्राईडेंट कंपनी में नौकरी की। यहां मन नहीं लगा तो कानपुर के महाराजपुर स्थित एग्रीकल्चर विजन कॉलेज में 2014 से 2016 तक शिक्षण कार्य किया।

कानपुर में रहते हुए जीतेंद्र में एक्टिंग का शौक जागा तो मॉडलिंग शुरू कर दी। पहले तो घर वालों ने एक्टिंग करने से मना कर दिया लेकिन बेटे की जिद के आगे झुक गए। जीतेंद्र ने बताया कि 2017 में मुंबई जाकर कई जगह हाथ पैर मारे लेकिन निराशा ही हाथ लगी। फिल्म जगत के कुछ लोगों के सुझाव पर कन्नड़, तमिल और मराठी भाषा सीखी और फिर मुंबई में मॉडलिंग शुरू कर दी। इसी बीच तमिल सीरियल मुर्गन में काम मिल गया।
विज्ञापन


इस सीरियल की सफलता ने कन्नड़ में जय हनुमान धारावाहिक अवसर दिलाया। उसके बाद जीतेंद्र छाते चले गए। तारक मेहता का उलटा चश्मा में जुलाई 2018 में अभिनय का अवसर मिला। इस लोकप्रिय धारावाहिक ने जीतेंद्र को छोटे पर्दे का स्टार बना दिया। इसके बाद गुड्डन तुमसे न हो पायेगा, मेरे साई, विघ्नहर्ता गणेशा, बाल कृष्णा, शक्ति पीठ में भैंरव का रोल मिला। होली पर जीतेंद्र घर आए तो घर पर मित्रों की भीड़ लग गई। बेटे की सफलता से मां संतोष कुमारी और पिता रामनारायण बहुत की खुश हैं।

जीतेंद्र सिंह का कहना है कि सरकारी नौकरी को ही रोजगार मानकर नहीं चलना चाहिए। बड़े शहरों में जॉब के कई मायने होते है। जिससे सफलता मिलती है। राजनीतिक लोग भी सरकारी नौकरी को ही रोजगार मानकर बहस करते हैं। यह गलत है रोजगार के लिए हर प्रकार का विकल्प होना चाहिए।

लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक मतदाता को प्राथमिकता से मतदान करना चाहिए। जिससे हमारे देश के विकास के लिए एक मजबूत सरकार बन सके। भारत एक शक्तिशाली और समृद्धिशाली राष्ट्र बन सके।
विज्ञापन





पुखरायां के लाल ने किया छोटे पर्दे पर धमाल
तारक मेहता का उलटा चश्मा समेत कई सीरियल में किया अभिनय
सुनील शुक्ल

फोटो संख्या30एकेबीपी - अभिनेता जीतेंद्र सिंह यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें