फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपवे का सपाइयों ने किया सांकेतिक उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोपवे का सपाइयों ने किया सांकेतिक उद्घाटन

चित्रकूट। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने धर्मनगरी के लक्ष्मण पहाड़ी पर जाने के लिए बनाए गए रोपवे का सांकेतिक रूप से उद्घाटन कर प्रदेश सरकार का विरोध किया। आरोप लगाया कि सपा शासन काल में किए गए कार्यों का प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री उद्घाटन कर रहे हैं। इसका समाजवादी विरोध करेेंगे।
विज्ञापन

सोमवार सपा के जिला बूथ प्रभारी संदीप यादव व जिलाध्यक्ष अनुज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता धर्मनगरी के लक्ष्मण पहाड़ी पहुंचकर पीता काटकर व नारियल तोड़कर सांकेतिक रूप से बनाए गए रोपवे का उद्घाटन कर प्रदेश सरकार का विरोध किया। सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर जिला बूथ प्रभारी संदीप यादव व जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने बताया कि चित्रकूट तीर्थ स्थल पर सपा शासन काल में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कई विकास कार्य कराए थे। जिसका मुख्यमंत्री योगी जी उद्घाटन कर रहे हैं। कहा कि सपा शासन काल में कई विकास कार्य किए। युवाओं को रोजगार देने का कार्य किया। किसानों , नवजवानों, महिलाओं के लिए कई कार्य किए। अब इन कार्यों को भाजपा सरकार अपना बता रही है। जनता के सामने झूठे वादे किए गए है। अब इनको जनता सबक सिखाएगी। जिला महासचिव अनिल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरीशंकर मिश्रा, फराज खान, उज्जवल गुप्ता, विष्णु गुप्ता, अरसद खान, मनोज यादव, सौरभ यादव, राधेश्याम यादव धनश्याम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें