फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भोत्सव संस्कार का वीड़ियो दिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के पीजी कालेज, ओम हरिहर महाविद्यालय, महिला महाविद्यालय सहित अन्य कालेजों में बीएससी में अध्ययनरत 95 फीसदी छात्रों के फेल हो जाने से उनका आक्रोश सोमवार को फूट पड़ा। कई कालेजों के छात्रों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपकर दोबारा कॉपी जांचे जाने की मांग की।
विज्ञापन


बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों में इस वर्ष नकल विहीन परीक्षा कराई गई। परीक्षा केंद्र बदले जाने से इस बार प्राइवेट कालेजों सहित सरकारी कालेजों का रिजल्ट बेहद खराब रहा है।

पीजी कालेज व ओम हरिहर महाविद्यालय, महिला महाविद्यालय सहित अन्य महाविद्यालयों में काफी छात्र अनुपस्थित रहे हैं। सोमवार को बीएससी में फेल होने से नाराज छात्रों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस मौके प्रियंका देवी, प्रियंका सोनकर, राधा तिवारी, चेतन, जितेंद्र, दीपांक वर्मा, अजय शर्मा, निधि, मोनालिका, रागिनी, भारती, रीना, हिमांशु, हकीष राज, पारुल, राधा शिवहरे, मोनिका कबीर, शोभा, सूरज, चेतन, धर्मेंद्र कुमार, राज बहादुर, अखिलेश, सुमित, अक्षय, आकाश आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


छात्रों ने बीएससी की पूरी कक्षा को फेल किए जाने का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें दोबारा कापी जांचे जाने की मांग की।

95 फीसदी छात्रों ने फेल करने का आरोप लगाया, दोबारा कॉपी जांचे जाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें