फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की पंचायत में उठाई गई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। नगर व ग्रामीण इलाकों की खस्ताहाल बिजली आपूर्ति के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जवाहरगंज मोहल्ले में पंचायत की। इसमें बिजली समस्या को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। तहसील पहुंच कर तहसीलदार को ज्ञापन दिया।

भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) की पंचायत नगर के जवाहरगंज में मुन्नालाल सक्सेना के आवास पर हुई। अध्यक्षता कर रहे सरदार अशोक सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ नहीं किया। किसानों को उनकी फसलों का वाजिब मूल्य भी नहीं मिल रहा है। वृद्ध किसानों को पेंशन की मांग उठाई। डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दामों को कम करने की मांग उठाई। पेट्रोल और डीजल पर भी जीएसटी लगाई जाए।
विज्ञापन


किसान नेताओं ने कहा कि नगर व ग्रामीण इलाकों में बिजली समस्या बनी हुई है। बिजली की अघोषित कटौती से फसलों में पानी न लगने से वह सूख रही हैं। तंबाकू की गोदामों व दुकानों पर बच्चे कार्य कर रहे हैं। उन्हें मजदूरी भी कम दी जा रही है। श्रम विभाग ऐसे लोगों पर कार्रवाई करे। अवैध बालू खनन नहीं रुक रहा है। इस पर रोक लगाई जाए। गांव में सफाई कर्मचारी के काम न करने से गंदगी फैली है। पंचायत के बाद किसान नेता तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार गजेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गा नारायण मिश्र, उमेश बाथम, रागिब हुसैन, रेखा रानी, विजय सिंह शाक्य, शिवराज सिंह शाक्य, सरदार बलवंत सिंह, अशोक सिंह, रामबीर, प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें