फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, भीड़ ने की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोतवाली क्षेत्र के कादरीगेट तिराहे पर रोडवेज बस की टक्कर लगने से युवक घायल हो गया। घायल के साथियों ने रोडवेज चालक के साथ मारपीट कर बस में तोड़तोड़ कर दी। मौका पाकर बस चालक वहा से भाग गया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने बस कब्जे में की। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


नेकपुर चौरासी निवासी सोहन सिंह गुरुवार को बाइक से पांचाल घाट से लालगेट जा रहे थे। सोहन सिंह हेलमेट नहीं लगाए थे। कादरीगेट के पास रोडवेज बस की टक्कर से सोहन सिंह घायल हो गए। दुर्घटना होते देख पीछे से आ रहे सोहन सिंह के साथियों ने कादरीगेट चौकी के पास बस रुकवा ली और चालक के साथ मारपीट करने लगे।

मारपीट से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मौका पाकर चालक भाग गया। हमलावरों ने बस के शीशे भी तोड़ डाले। करीब आधा घंटा तक चौकी के पास मारपीट होती रही लेकिन चौकी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना की जानकारी मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने बस को कादरीगेट चौकी में खड़ा करवाया। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


बीएसएनएल सेवाएं ठप होने के कारण घटना की सूचना पुलिस को स्थानीय लोग नहीं दे सके। तब आसपास के लोग चौकी गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। तब पुलिए घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर बाद से देर शाम तक बीएसएनएल सेवाएं ठप बनी रही।

बाइक में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, तोड़फोड़
घायल युवक के साथियों ने चालक की कर दी पिटाई
चालक वाहन छोड़कर भागा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस कब्जे में ली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें