फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के उछलकूद से 300 घरों की बती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खागा (फतेहपुर)। नगर के किशनपुर रोड में रखे 400 केवीए ट्रांसफार्मर के गुरुवार की सुबह कुछ बंदर उछलकूद करने लगे। इससे शार्टसर्किट से आग लग गई। मुहल्ले वालों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन दमकल के पहुंचने के पहले ही ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे करीब 300 घरों की आपूर्ति बंद हो गई है।

सुबह करीब छह बजे ट्रांसफार्मर के पास बंदरों का झुंड ट्रांसफार्मर के पास उछल कूद रहा था। ट्रांसफार्मर की केबल जगह-जगह से कटी है। बंदरों के उछलकूद से केबल आपस में टकरा गईं और शार्टसर्किट से आग लग गई। तेल रिसाव से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के दुकानदार और राहगीर ट्रांसफार्मर के फटने के भय से वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ आरबी मौर्य ने बताया कि फुंके ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग कराई गई है। ट्रांसफार्मर के अंदर फाल्ट हो गया है। उसको सही कराकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। ट्रांसफार्मर जल गया है तो दूसरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें