फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शहर में दौड़ेंगी 22 सीटों की जगह 30 सीट वाली बसें, RTA बैठक में लग सकती है मुहर, इन मुद्दों पर होगी बात

Sat, 22 Feb 2025 10:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: आरटीए बैठक में सभी पक्षों पर सुनवाई के बाद 30 सीट वाली बसों के कुछ रूटों पर चलने का रास्ता साफ हो सकता है। परिवहन विभाग की ओर से छोटी बसों के रूटों पर सर्वे भी कराया जा चुका है।
विज्ञापन
कानपुर रोडवेज बसें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में 22 सीटर बसों की जगह अब 30 सीटों वाली बसें लेंगी। 25 फरवरी को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में प्रस्तावित आरटीए बैठक में इस पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा विभिन्न सवारी वाहनों के परमिटों के नवीनीकरण और निरस्तीकरण पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन

आरटीओ प्रशासन राकेंद्र सिंह और आरटीओ प्रवर्तन विदिशा सिंह ने बताया कि शहर के कुछ रूटों पर 18 सीटों वाली छोटी बसें दौड़ती हैं।  कई बसें अपनी मियाद पूरी कर चुकी हैं। वर्तमान में इन बसों के संचालन में भी वाहन मालिकों को लाभ नहीं हो रहा। ऐसे में छोटी बसों के मालिकों ने इन रूटों पर लंबी बसें चलाने की मांग की है। नई बसें 30 सीटर होंगी। लंबी होने के चलते इनमें एक बार में अधिक सवारियां बैठ सकेंगी।
30 सीट बसों के चलने का रास्ता हो जाएगा साफ
कम संख्या में बड़ी बसें चलाने से ट्रैफिक का लोड भी कम होगा। आरटीए बैठक में सभी पक्षों पर सुनवाई के बाद 30 सीट वाली बसों के कुछ रूटों पर चलने का रास्ता साफ हो सकता है। परिवहन विभाग की ओर से छोटी बसों के रूटों पर सर्वे भी कराया जा चुका है। मंडलायुक्त की सहमति मिलते ही 30 सीट बसों के चलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा
घंटाघर से बकेवर मार्ग पर स्टेट कैरिज परमिट का नवीनीकरण, टेपो टैक्सी, ऑटो रिक्शा, स्टैज कैरेज, कानपुर नगर बस, स्कूल बस एवं स्कूल वैन परमिटों की वैधता पांच वर्ष पूर्ण होने पर नवीनीकरण पर विचार, 28 दिव्यांगजनों को कानपुर से उन्नाव के मध्य सीएनजी टेपो टैक्सी परमिट दिए जाने के संबंध में, सार्वजनिक सेवायान द्वारा यात्रा के टिकटों की बिक्री के लिए अभिकर्ता अनुज्ञप्ति के लिए प्राप्त आवेदन आदि मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें