फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 30-40 बोगस फर्में पता चलीं, 20 करोड़ के गहने व 11 करोड़ कैश जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। एसएनके ब्रांड का पान मसाला बनाने वाले समूह, कन्नौज के इत्र कारोबारी और सप्लायरों के प्रतिष्ठानों पर आयकर की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, 30-40 बोगस फर्मों और लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप (एलएलपी) कंपनियों के जरिए काली कमाई को एक नंबर में बनाया गया। जांच में 20 करोड़ के गहने और 11 करोड़ की नकदी भी जब्त की गई है।
विज्ञापन


बुधवार को यूपी समेत छह राज्यों में समूह के 55 प्रतिष्ठानों पर एक साथ कार्रवाई की गई थी। दूसरे दिन भी प्रतिष्ठानों की जांच जारी रही। सूत्रों ने दावा किया है कि यहां से कई सौ करोड़ रुपये की कर चोरी के दस्तावेज आयकर अफसरों को मिले हैं।

समूह की ओर से दिल्ली, नोएडा और कानपुर में प्लाॅट, फैक्टरी, मॉल, रिसोर्ट या तो खरीदे जा रहे या बनवाए जा रहे हैं। समूह का कारोबार दो नंबर (नकद) में सबसे ज्यादा मिला है। इसमें सप्लायरों की मुख्य भूमिका है। उनके पास से पांच हजार से ज्यादा दस्तावेज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें