फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मौसम बदलने से स्वास्थ्य मेले में पहुंचे 284 त्वचा रोगी

Mon, 10 Aug 2026 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद के एक नगरीय व 29 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण त्वचा व बुखार जैसी बीमारी से लोग परेशान हो रहे हैं। मेले में कुल 1948 मरीज पहुंचे। इसमें 284 त्वचा रोगी रहे जबकि बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या 204 रही। सभी की जांच कर जरूरी दवाएं वितरित की गई।
विज्ञापन

कभी बारिश तो कभी तेज धूप से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को चिकित्सकों ने मौसमी बीमारी से बचाव के लिए जरूरी सलाह दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जय गोविंद ने बताया कि मेले में आने वाले मरीजों में 952 पुरुष, 728 महिलाएं और 268 बच्चे शामिल रहे। कोविड हेल्प डेस्क पर 616 मरीजों की प्राथमिक जांच की गई, हालांकि इनमें से कोई भी संदिग्ध मरीज नहीं मिला। इस दौरान पात्र लाभार्थियों के 120 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
मेले में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। इनमें सर्दी जुकाम के 118, पेट रोग से ग्रसित 168 मरीज रहे। इनके अलावा एनीमिया के 62, मधुमेह के 88 और उच्च रक्तचाप (बीपी) के 66 मरीजों की पहचान कर इलाज शुरू किया गया। वहीं 56 मरीजों का नेत्र परीक्षण और 197 बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण और 44 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। वहीं राजपुर पीएचसी में 45 मरीजों का इलाज किया गया। इलाज कराने आए मरीजों ने खांसी, दस्त और बुखार की समस्या बताई। चिकित्सकों ने दवा देने के अलावा घर और उसके आसपास स्थानों की साफ-सफाई रखने और गुनगुना गर्म पानी पीने की सलाह दी।
विज्ञापन

आंबेडकर नगर की शमसीदा, हूरबानो ने हाथ, गर्दन व पीठ में चकत्ते और खुजली की समस्या बताई। दीनदयाल नगर के संतोष, जनकदुलारी, शादाब ने वायरल बुखार और हथेलियों में जलन की समस्या बताई। डॉ. अनूप द्विवेदी, डॉ. आकांक्षा मिश्रा ने मरीजों का परीक्षण कर दवाइयां दी। इसके अलावा बुखार, खांसी और पेट दर्द के मरीजों की भीड़ रही। दोपहर में मेला पर्यवेक्षक अमरौधा पीएचसी प्रभारी डॉ. अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने मेले का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सलिल सचान ने बताया कि दाद खाज खुजली व अन्य त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों को बचाव के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखने के साथ ही ज्यादा पानी पीने, मीठा और जंक फूड कम खाने की सलाह दी गई। इधर पीएचसी रसधान में वायरल बुखार के साथ चर्म रोगों से पीड़ित लोगों की संख्या अधिक पहुंची। डॉ. सना कौसर ने बताया कि आरोग्य मेले में दो बजे तक 34 मरीजों का इलाज हुआ है।
मौसम में बदलाव और साफ-सफाई में कमी के कारण लोगों में त्वचा रोग तेजी से फैल रहे हैं। मरीजों को दवाओं के साथ जरूरी बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। जबकि अमरौधा पीएचसी में 60 मरीजों का उपचार किया गया। अमरौधा के देवीप्रसाद जोड़ों में दर्द, सीमा खांसी और बुखार, नमूनसान को डायबिटीज की शिकायत की दवा ली । हरदुआ एमा की चंदा देवी डॉ. पूनम हंस ने मरीजों की जांच की और फार्मासिस्ट राजकुमार सचान ने दवाएं वितरित की। लैब टेक्नीशियन नरेंद्र, वार्ड बॉय शंकर, रीना सचान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें