फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एचबीटीयू के 13 विभागों में 26 शिक्षकों की होगी नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में एक बार फिर शिक्षकों और चिकित्सा अधिकारी समेत कई पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए अभ्यर्थी 28 नवंबर तक दस्तावेज के साथ आवेदन अपलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने 13 विभागों में 26 शिक्षकों और परीक्षा नियंत्रक समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


एचबीटीयू ने एक बार फिर विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 10-10 और असिस्टेंट प्रोफेसर के छह पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा एक चिकित्सा अधिकारी, एक कंप्यूटर प्रोग्रामर और एक पद परीक्षा नियंत्रक का भी है।

इस तरह कुल 29 पदों पर भर्ती होगी। ऑयल टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री, पेंट टेक्नोलाॅजी, प्लास्टिक टेक्नोलॉजी, फूड टेक्नोलाॅजी, मैथमेटिक्स, लेदर और सिविल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर पद की रिक्तियां हैं।
विज्ञापन


इसी तरह ऑयल टेक्नोलाॅजी, एमसीए, केमिकल इंजीनियरिंग, पेंट टेक्नोलाॅजी, प्लास्टिक टेक्नोलाॅजी, फूड टेक्नोलाॅजी और सिविल इंजीनियरिंग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें