फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर पुलिस कमिश्नरी का अभियान: तीन जगहों से पकड़ी 26 लाख की नकदी, चुनाव में खपाने की आशंका

Sat, 15 Jan 2022 04:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। कानपुर पुलिस कमिश्नरी की ओर से चुनाव में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ अभियान शुरु किया गया है। जिसके तहत पुलिस ने तीन जगहों पर चेकिंग के दौरान 26 लाख से अधिक की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
कैश बरामद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कानपुर पुलिस कमिश्नरी की ओर से चलाए जा रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को भी ईस्ट व साउथ जोन की पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। पुलिस ने तीन जगहों पर चेकिंग के दौरान 26 लाख से अधिक की नकदी बरामद की है। कोई प्रपत्र उपलब्ध न करा पाने पर रकम जब्त की गई है। यह रकम चुनाव में खपाने की आशंका है।

विज्ञापन

ईस्ट जोन में अनवरगंज थाना पुलिस ने कार सवार के पास से 10 लाख रुपये व हरवंश मोहाल थाना पुलिस ने 6.40 लाख रुपये बरामद किए। वहीं, साउथ जोन की नौबस्ता थाना पुलिस ने 10 लाख रुपये बरामद किए। कुल 26.40 लाख रुपये बरामद कर रकम जब्त कर ली गई है। आयकर विभाग को सूचना देने के साथ ही आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को यह रकम चुनाव को प्रभावित करने में खर्च किए जाने की आशंका है।
विज्ञापन


ईस्ट जोन की कार्रवाई

- मूलगंज व बेकनगंज थाना पुलिस ने 32 क्वार्टर देसी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
- हरवंश मोहाल थाना पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस समेत अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
- 1065 व्यक्तियों के विरुद्घ निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
- 324  शस्त्र जमा कराए गए।

दक्षिण जोन में की गई कार्रवाई

-बर्रा थाना पुलिस ने 9 लीटर देसी शराब के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
-274 व्यक्तियों के विरुद्घ निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
- 100 शस्त्रों को जमा कराया गया।

पश्चिम जोन में की गई कार्रवाई

- 275 शस्त्र जमा कराए गए।
- 561 व्यक्ति के विरुद्घ निरोधात्मक कार्रवाई की गई। 176 व्यक्तियों को पाबंद किया गया।
- 365 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें