फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी घायल, चेकिंग के दौरान रोकने पर पुलिस पर की थी फायरिंग

Sun, 12 Jan 2025 03:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम राजदीप राजावत बताया। घायल बदमाश पर गैंगस्टर सहित  डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात सांई मंदिर के पास रात लगभग 12:25 बजे पुलिस टीम व एसओजी तुम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी इटावा की तरफ से एक बाइक पर दो संदिग्धों को जाते देख पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख आरोपियों ने बाइक को दौड़ा दिया।

विज्ञापन

इस पर पुलिस ने उनका पीछा किया, तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर तमंचे से  फायर करते हुए बाइक को नहर पटरी की तरफ दौड़ा दिया। तभी अचानक से उनकी बाइक फिसल गई। तभी पुलिस टीम पीछे से पहुंची। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर गिर फायर किया। फायरिंग से बचने को पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायर किया।

विज्ञापन

बदमाश पर दर्ज हैं गैंगस्टर सहित डेढ़ दर्जन मुकदमे
इसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। इससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। जबकि दूसरा साथी मौके से भाग निकला। एसपी अभिजित आर शंकर ने बताया कि घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम राजदीप राजावत बताया। घायल बदमाश पर गैंगस्टर सहित  डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें