फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: कंटेनर में लादे मिले 25 गोवंश बरामद, चालक और खलासी गिरफ्तार, जयपुर से बिहार लाए जा रहे थे

Sun, 29 Dec 2019 07:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गत शनिवार रात को हाईवे पर कंटेनर ट्रक में बेरहमी से लादे गए 25 गोवंश बरामद किए हैं। चालक और खलासी को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार किया गया। कागजात न होने पर ट्रक सीज कर दिया गया। गोवंशों को मानिकपुर विसू गोशाला भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने बताया कि गोवंशों को जयपुर से बिहार के सीतामढ़ी ले जा रहे थे। इकदिल थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक ओमप्रकाश और उप निरीक्षक विशंभर सिंह फोर्स के साथ शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे नेशनल हाईवे दो के पूर्वी तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी इटावा की ओर से एक कंटेनर ट्रक के आने की सूचना मिली, जिसमें गोवंश लदे होने की जानकारी दी गई। 

इस सूचना पर पुलिस ने एसआरएलटी कॉलेज के सामने इस ट्रंककंटेनर को रोका। तलाशी लेने पर उसमें 25 गोवंश बंधे मिले। गोवंशों के मुंह ट्रक की बॉडी से बांधे गए थे। जिससे उनके जख्म हो गए थे और वह छटपटा रहे थे। शामली जिले के कांधला थाना के गंगेरू गांव निवासी ट्रक चालक नौशाद पुत्र शमशाद और हेल्पर की सीट पर बैठे रामपुर जिला के शाहबाद थाना के सागरपुर निवासी इस्लाम पुत्र अबरार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि इन गोवंशों को जयपुर (राजस्थान) से सीतामढ़ी (बिहार) ले जा रहे थे। जहां इन्हें बेचते हैं। पहले भी कई बार गोवंशों को ले जा चुके हैं। इन्हें बेचने से जो रकम मिलती है, उसमें उनकी भी हिस्सेदारी होती है। एसएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि नौशाद व इस्लाम के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम आदि अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक कंटेनर के कागजात न दिखा पाने पर उसे सीज किया गया है। गोवंशों को मानिकपुर विसू गोशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें