इटावा। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में डीएम ने कहा है कि प्रेरणा एप डाउनलोड कर कम से कम पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया जाना चाहिए।
जिलाधिकारी जेबी सिंह ने रेस्टोरेंट , मिठाई की दुकानों और गोदामों पर साफ-सफाई का निरीक्षण किए जाने के निर्देश दिए। राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्र बीडीओ स्तर पर लंबित पाए जाने पर खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी दी। बांट एवं माप विभाग की समीक्षा में पाया कि अब तक 1583 व्यापारियों की दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 256 पकड़े गये। उनसे 2 लाख 16 हजार रुपये वसूल किए गए। 12 प्रकरण न्यायालय भेजे गये। इस पर उन्होंने एपीओ से समन्वय कर इन प्रकरणों की पैरवी किये जाने के निर्देश दिए।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में 94 उचित दर की दुकानों पर ई-पास मशीन के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी दीन दयाल वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार, मंडी सचिव सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।