फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर 23 लोग बने महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रक्तदान कर लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। इसमें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती है और न ही कमजोरी आती है। यह बातें शनिवार को डीएम जेपी सिंह ने जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में कहीं। इस दौरान क्षेत्र के 23 लोग रक्तदान कर महादानी बने।
विज्ञापन

जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ डीएम जेपी सिंह ने फीता काटकर किया। डीएम ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। इसलिए रक्तदान शिविर में लोगों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। आपके एक यूनिट रक्त से जरूरतमंद की जान बच सकती है।
इसके बाद डीएम ने ब्लड कलेक्शन और स्टोरेज रूम का भी निरीक्षण किया। शिविर में सबसे पहले सुभाष कुमार और राहुल कुमार ने रक्तदान किया। डीएम ने दोनों की सराहना की। रक्तदान के दौरान डीएम ने लोगों के हालचाल लिए। शिविर में कुल 23 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान एसपी केके चौधरी, सीएमओ डॉ. एके सिंह, जिला अस्पताल पुरुष के सीएमएस डॉ. राजीव गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें