दिल्ली-हावड़ा रूट की 22 ट्रेनें चार से नौ अक्तूबर के बीच अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी। इन तारीखों में जिन लोगों की यात्रा है, वे अपनी ट्रेनों के बारे में जानकारी लेकर रिफंड ले लें। काउंटर टिकट में रिफंड के लिए आवेदन करना होगा। ऑनलाइन टिकट का रिफंड खाते में आएगा। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार मंडल में रेलवे ट्रैक पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम होने से कानपुर से गुजरने वाली इन ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
ये ट्रेनें इन तारीखों में नहीं चलेंगी
ट्रेन नंबर 02549 कामाख्या एक्सप्रेस छह और सात अक्तूबर को, 02550 कामाख्या एक्सप्रेस पांच और छह अक्तूबर, 05955 दिल्ली एक्सप्रेस छह व सात अक्तूबर, 05956 दिल्ली एक्सप्रेस चार व पांच अक्तूबर, 04075 नाहरलागुन एक्सप्रेस पांच अक्तूबर तो 04076 तीन अक्तूबर, 05668 गांधीधाम एक्सप्रेस छह अक्तूबर, 05631 बाड़मेर एक्सप्रेस तीन अक्तूबर को अपने मूल स्टेशनों से नहीं चलेंगी।
इसी तरह 05632 गुवाहाटी बाड़मेर एक्सप्रेस सात अक्तूबर, 09709 उदयपुर एक्सप्रेस चार अक्तूबर तो 09710 उदयपुर कामाख्या एक्सप्रेस सात अक्तूबर, 05633 बीकानेर एक्सप्रेस छह अक्तूबर, 05634 बीकानेर एक्सप्रेस नौ अक्तूबर, 05646 एलटीटी एक्सप्रेस छह अक्तूबर, 05645 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस नौ अक्तूबर, 04031 गुवाहाटी मेल छह अक्तूबर, 02502 अगरतला एक्सप्रेस छह अक्तूबर, 02501 अगरतला एक्सप्रेस चार अक्तूबर, 04037 सिलचर नई दिल्ली एक्सप्रेस चार अक्तूबर, 04038 सिलचर एक्सप्रेस सात अक्तूबर, 01666 हबीबगंज एक्सप्रेस तीन अक्तूबर और 01665 हबीबगंज एक्सप्रेस सात अक्तूबर को निरस्त रहेंगी।