फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदलपुर ब्लॉक में खोली 22 अस्थायी गोशाला, किसानों को छुट्टा मवेशियों से मिलेगी निजात

विज्ञापन
हवासपुर गोआश्रय स्थल में भूसा खाते गोवंश। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
संदलपुर। छुट्टा मवेशियों से किसानों को होनी वाली समस्याओं को देखते हुए संदलपुर ब्लॉक में 22 अस्थायी गोशालाएं खोली गई हैं। इससे किसानों को अब फसलों की निगरानी से राहत मिलेगी। शुक्रवार को बीडीओ ने प्रधानों और ग्राम सचिवों के साथ गोशालाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के हवासपुर, सलनापुर, सुरासी, लाडपुर छिवना, कसोलर, चमरउआ, हिसांवा सहित 22 ग्राम पंचायतों में अस्थायी गो आश्रय खोले गए हैं। प्रत्येक गोशाला आश्रय में 10 से 12 अन्ना मवेशी बंद है।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ रामशरण ने प्रधानों और सचिवों से कहा कि गोवंश भूखा न रहे, इसे प्राथमिकता में रखें। अगर कोई गड़बड़ी होती है तो सचिव व प्रधान पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीडीओ रामशरण का कहना है कि ठंड में किसानों को फसलों की रखवाली के लिए खेत में रात बितानी पड़ रही थी। इस समस्या को देखते हुए 22 ग्राम पंचायतों में अस्थायी गोशाला खोली गई है। अब किसानों को छुट्टा गोवंशों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें