फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसजेएमयू की 2196 मेधावी छात्राओं को मिलेगा स्कूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रदेश सरकार की रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की 2196 मेधावी छात्राओं को स्कूटी मिलेगी। मंगलवार देर रात हुई बैठक के बाद शासन ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


विवि और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों की पांच फीसदी मेधावियों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा। पहले हर जिले के हर कॉलेज से पांच फीसदी छात्राओं की सूची मांगी गई थी, लेकिन अब कुल छात्राओं का पांच फीसदी छात्राओं को लाभ मिलेगा। विवि प्रशासन ने मेधावी सूची जारी करने के साथ जरूरी दस्तावेज मांगे हैं।

परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि छात्राओं का चयन करने के साथ ही उनसे निवास प्रमाणपत्र, 12 लाख से कम का आय प्रमाणपत्र, आधार नंबर, अपार-आईडी मांगी गई है। दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद योग्य छात्राओं की सूची जारी होगी। विवि के कैंपस, कानपुर और अन्य जिलों के करीब 600 से अधिक महाविद्यालयों में 2025-26 के दौरान 43,934 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। इनका पांच फीसदी 2196 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें