फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पहला सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक तैयार, अगले सप्ताह होगा हैंडओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में शहर का पहला अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का निर्माण पूरा हो गया है, जिसे अगले सप्ताह तक हैंडओवर किया जाएगा। यहां ट्रैक एंड फील्ड की सभी स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार करीब नौ एकड़ क्षेत्र में विकसित 400 मीटर लंबे ट्रैक के निर्माण पर लगभग 10 करोड़ खर्च हुए हैं। यहां 100 से 1200 मीटर तक की दौड़, बाधा दौड़, रिले रेस के अलावा मध्यम और लंबी दूरी की प्रतियोगिताएं हो सकेंगी। ट्रैक के चारों ओर करीब तीन हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

विश्वविद्यालय खेल समिति ने अभ्यास के लिए शुल्क निर्धारित कर दिया है। एक माह के प्रशिक्षण के लिए 1000 रुपये, जबकि बाहरी खिलाड़ियों को 2000 रुपये देना होगा। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव ने बताया कि अप्रैल में खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया था। ट्रैक से जुड़े कुछ कार्य शेष होने के कारण पंजीकरण प्रक्रिया रोक दी गई थी। हैंडओवर होने के बाद खिलाड़ियों के पंजीकरण फिर से शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


इंटर कॉलेजिएट एथलेटिक्स मीट होगी आयोजित
डॉ. श्रवण कुमार यादव ने बताया कि सितंबर या अक्तूबर में इंटर कॉलेजिएट एथलेटिक्स मीट का आयोजन होगा। अभी उसकी तिथि तय नहीं है। यह पहली एथलेटिक मीट रहेगी, जिसे नए ट्रैक पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें