फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर-बीरबल गांव के स्कूल में बंद किए छुट्टा मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर/सजेती (कानपुर)। क्षेत्र के यमुनापट्टी (तिरहर) के गांव अकबरपुर-बीरबल में लोगों ने करीब 200 छुट्टा मवेशी घेरकर परिषदीय विद्यालय परिसर में बंद कर दिए। गुरुवार सुबह शिक्षक और बच्चे स्कूल पहुंचे तो नजारा देख दंग रह गए। स्कूल परिसर में छुट्टा मवेशी धमाचौकड़ी मचाए थे। जबकि, स्कूल का मुख्य गेट बाहर से बंद था। शिक्षकों ने तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

स्कूल परिसर में मवेशी बंद होने की जानकारी मिलते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शशांक चौधरी और तहसीलदार अमित गुप्ता दलबल के साथ गुरुवार सुबह 10 बजे मौके पर पहुंचे। सजेती पुलिस भी आ गई। अधिकारियों ने गांव के लोगों को बुलाकर स्कूल में बंद छुट्टा मवेशियों को बाहर निकालवाने और उनको अस्थाई बाड़ा बनवाकर शिफ्ट कराने की रणनीति बनाई। इस पर ग्रामीण राजी हो गए।
राजस्व निरीक्षक अनुपमा सेंगर के साथ राजस्व लेखपाल शेखर सिंह और गगन कुमार की देखरेख में गांव के बाहर स्थित जंगल में जगह को तारों से घेरकर अस्थाई बाड़े का निर्माण शुरू कराया गया। करीब ढाई-तीन घंटे की कवायद के बाद बाड़ा तैयार कर उसमें मवेशियों को पहुंचाया गया। इस दौरान स्कूल में बच्चों की पढ़ाई बाधित रही। परिसर की साफ-सफाई कराने के बाद शिक्षकों ने पढ़ाई शुरू की।
विज्ञापन

इधर, स्कूल में छुट्टा मवेशी बंद होने की सूचना पर ब्लाक प्रमुख देविका सिंह के पति इंद्रजीत सिंह कुशवाहा भी वहां पहुंचे। उन्होंने गांव के लोगों को अपने गांव मकरंदपुर की तर्ज पर छुट्टा मवेशियों का संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। इस बात पर गांव के लोगों ने सहमति जताई। पुष्पेंद्र सिंह, शिवनाथ निषाद, धर्मेंद्र अवस्थी, रमेश तिवारी, इरफान अली, देेवेंद्र निषाद, रवी गुप्ता, अशोक और श्याम जी आदि ने अस्थाई गोशाला का निर्माण करवाने में अपना सहयोग किया।
वहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शशांक चौधरी ने परिषदीय विद्यालय परिसर में छुट्टा मवेशी बंद करने ग्रामीणों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश सजेती पुलिस को दिए। उन्होंने फोन पर खंड शिक्षाधिकारी को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। जबकि, पुलिस को आरोपियों की सूची बनाकर देने के निर्देश दिए हैं। खंड शिक्षाधिकारी अमर सिंह पाल ने बताया कि वह अभी कानपुर में है। यदि जरूरत पड़ी तो शुक्रवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें