अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। मुरी एक्सप्रेस अप में शनिवार रात एक वृद्ध की मौत हो गई। जीआरपी ने परिजनों को खबर दी। परिजन आने पर पोस्टमार्टम कराया गया। कोलकाता से कानपुर देहात दामाद के घर जा रहे थे।
कोलकाता प्रांत के मेदनीपुर जिले के मरीसाहा थाने के कुकुरमुंडी निवासी अवंती मंडल (62) मुरी एक्सप्रेस से कानपुर जा रहे थे। खागा स्टेशन के पास उनकी ट्रेन में तबीयत खराब होने की सूचना फतेहपुर स्टेशन की रेलवे पुलिस को दी गई। जीआरपी ने ट्रेन के आने पर वृद्ध को नीचे उतारा। उन्हें रेलवे अस्पताल पहुंचाया।
डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने अंदाजा लगाया कि मौत हार्ट अटैक से हुई होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर कानपुर देहात मंगलपुर थाना क्षेत्र के देवना लालपुर निवासी लल्ला सिंह (दामाद) पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि ससुर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर आ रहे थे। उन्हें कानपुर में रिसीव करना था।