फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने किसान को पटक-पटक मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर)। कस्बे के शेषपुर धर्मशाला गांव में छुट्टा मवेशियों से फसल की रखवाली करने गए एक किसान को सांड़ ने पटक पटकर बेदम कर दिया। परिजन जब तक अस्पताल ले जाते किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के शेषपुर धर्मशाला गांव में किसान अनिल कटियार (50) पुत्र रामचंदर परिवार के साथ रहते थे। ग्राम प्रधान प्रवीण चंद्र ने बताया कि सोमवार की शाम अनिल कटियार खेतों पर आलू की फसल की रखवाली कर रहे थे। छुट्टा पशुओं का झुंड खेतों से गुजरने लगे। अनिल ने पत्थर मारकर पशुओं को भगाने का प्रयास किया, तभी एक सांड़ ने उनको दौड़ा लिया। रात का समय होने से अनिल खेत में गिर पड़े। सांड़ ने उन्हें पटक पटक गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और पशुओं को मौके से भगाया। अनिल को गंभीर हालत में घर पहुंचाया। परिजन जब तक उपचार के लिए अनिल को अस्पताल ले जाते, तभी उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें