कानपुर देहात। अब परिवहन विभाग को वाहनों का चालान करने के लिए आरसी व बीमा आदि के मूल अभिलेखों की जरूरत नहीं पड़ेगी। मोबाइल एप के माध्यम से वाहनों का चालान किया जाएगा।
शासन की ओर से एआरटीओ को दिए गए टैब में एक ऐसा एप डाउनलोड होगा जिस पर वाहन का नंबर डालते ही पूरा डिटेल स्क्रीन पर आ जाएगा और कार्रवाई करते ही डाटा लॉक हो जाएगा जिससे संभागीय परिवहन विभाग बिना किसी पेपर एवं डीएल जब्त किए अपनी कार्रवाई कर सकेगा। संभागीय परिवहन विभाग अभी तक वाहन चेकिंग के दौरान सबसे पहले वाहन के कागजातों की मूल प्रति मांगता था। कागज न दिखा पाने पर वाहन को सीज कर दिया जाता था। अब ऐसा नहीं होगा टैब में वाहन का नंबर डालते ही वाहन का सारा डाटा लॉक हो जाएगा। वाहन चालक को अपना वाहन फ्री कराने के लिए शुल्क जमा करने संभागीय परिवहन कार्यालय में जाना पड़ेगा। एआरटीओ प्रवर्तन सुनील दत्त ने बताया कि शासन की ओर से टैब मिल गया है और अब इसी व्यवस्था के अनुसार, वाहनों के चालान किए जा रहे हैं।