फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमालगंज के 12 वार्डों में आज नहीं आएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। नगर पंचायत क्षेत्र के 12 वार्डों में पेयजल की सप्लाई नलकूप संख्या दो से दी जाती है। इस नलकूप की पाइप लाइन लीकेज हो गई है। इसकी मरम्मत का काम शुक्रवार को कराया जाएगा। इस कारण सभी वार्डों में पानी की सप्लाई नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


नगर पंचायत कमालगंज क्षेत्र में करीब 12 वार्ड है। इसमें लगभग 10 हजार की आबादी है। इन वार्डों में रहने वाले लोगों को नगर पंचायत की ओर से पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति दी जाती है। नलकूप संख्या दो की पाइप

लाइन कन्या प्राथमिक विद्यालय के पा लीकेज हो गई। जलापूर्ति के दौरान पानी हर समय फैलता रहता है। इसकी मरम्मत का काम गुरुवार को शुरू कराया गया। पाइप लाइन में पानी होने के कारण काम पूरा नहीं हो सका। शुक्रवार
विज्ञापन


को अब पाइप लाइन की मरम्मत का काम कराया जाएगा। चेयरमैन प्रतिनिधि नितेश महेश्वरी ने बताया कि शुक्रवार को लीकेज ठीक किया जाएगा। इसलिए पूरे दिन जलापूर्ति बंद रहेगी। काम पूरा होने पर शनिवार से पानी की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन


कमालगंज के 12 वार्डों में आज नहीं होगी जलापूर्ति
लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत का कराया जाएगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें