फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से बालक की मौत हो गई। उधर, पखवारे भर पहले ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर घायल बाइक सवार युवक ने कानपुर में दम तोड़ दिया।
पैलानी कस्बे के जोगिन मोहल्ला निवासी राजू गिरि का 9 वर्षीय पुत्र रघुनंदन उर्फ राघव गुरुवार की शाम हमउम्र साथियों के साथ घर के सामने बगीचे में खेलने के बाद घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान भरुआ सुमेरपुर की तर्फ से आ रहे किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। राघव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दूसरी घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव का श्रवण कुमार उर्फ मुन्ना (35) पुत्र बहोरी रैदास एक पखवारे पूर्व तिंदवारी थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से बाइक के टकरा जाने पर घायल हो गया था।
विज्ञापन


जिला अस्पताल से रेफर किए जाने पर उसका इलाज कानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार को शाम उसकी मौत हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहे कैलाशी (40) पुत्र विशाली की पहले ही मौत हो चुकी है। चचेरे भाई दिनेश ने बताया कि मृतक के नाम चार बीघा जमीन है। वह अपने पीछे पत्नी व एक पुत्री छोड़ गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें