फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड की गोशालाओं में 20 गोवंशों की मौत, बारिश-ओले से बिगड़े हालात बेजुबानों की जान पर भारी

Fri, 13 Dec 2019 11:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
ठंड में ठिठुरते गोवंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुंदेलखंड में बारिश और कई जगह ओले से बिगड़े हालात के बीच गोशालाओं की तस्वीर भयावह हो गई है। चौबीस घंटे के भीतर चार जिलों में 20 गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। चित्रकूट के मऊ में छह, महोबा के गौरहारी चरखारी में सात, जालौन के कोंच में तीन और हमीरपुर में चार गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई।
विज्ञापन


गोशालाओं के नजदीकी ग्रामीणों का कहना है कि पहले से हरे चारे की कमी से बीमार हो रहे मवेशी बृहस्पतिवार से शुरू हुई बारिश में भीगकर और गंभीर हालत में पहुंच गए। ठंड से मरने का सिलसिला शुरू हो गया है। मवेशियों की मौत की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक मशीनरी हरकत में आई।

बिगड़े मौसम के बीच गोशालाओं के हालात सुधारने के निर्देश दिए। तात्कालिक तौर पर टिनशेड और तिरपाल की व्यवस्था के लिए कहा गया है। इस बीच बांदा में अतर्रा के एसडीएम सौरभ शुक्ला ने गोशालाओं की अव्यवस्था के मद्देनजर सफाई कर्मी छोटेलाल को निलंबित कर दिया। पांच अन्य सफाई कर्मियों को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया है। अतर्रा की गोशाला में तीन दिनों में नौ पशुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें