फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज ने बालक की ले ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। बुखारी पीड़ित बालक को झोलाछाप ने गलत इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाने के कुछ समय बाद ही बच्चे की हालत बिगड़ गई। बालक की कुछ देर बात मौत हो गई। बच्चे का शव देखकर परिजनों मेें कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने परिवारीजनों से पूछताछ की। हालांकि परिजनों ने डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


कमालगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी मुकेश कुमार के पुत्र हिमांशु (8) को गुरुवार की दोपहर बुखार आ गया। बाबा मुंशीराम बालक को लेकर कसबे के एक झोलाछाप के यहां गए। इस दौरान झोलाछाप ने बालक के एक इंजेक्शन लगाया और कुछ देर में ठीक होने का आश्वासन दिया। कुछ देर बाद बालक की हालत बिगड़ने लगी। यह देखकर बाबा ने आनन-फानन झोलाछाप को बुलाया और बालक को दिखाया। झोलाछाप ने बालक को

देखा और उसको मृत घोषित कर दिया। बालक का शव लेकर बाबा घर चले आए। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार उसके घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक बालक के परिजनों ने कार्रवाई करने से इनकार दिया है। इस कारण वह लौट आए है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



झोलाछाप के इलाज से बालक की मौत
पुलिस ने पीड़ित परिवारीजनों से की पूछताछ, परिजनों ने डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई से किया इनकार
कमालगंज के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी युवक के आठ साल के बच्चे को गुरुवार दोपहर आया था बुखार
अमर उजाल ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें