फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें जिलाधिकरी मोनिका रानी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीद के लिए जिले को 2 लाख 38 हजार क्वुंतल का लक्ष्य मिला है। इसकी खरीद 2 अप्रैल से खाद्य रसद विभाग की ओर से की जाएगी। इसके लिए जिले में 53 केंद्र खोले गए है।
किसान दिवस में डीएम ने आए किसानों को बताया कि 1735 रुपये प्रति क्वुंतल के हिसाब से केंद्र पर खरीदा जाएगा। किसान को केंद्र पर पल्ले दार के 10 रुपये अलग से देने होंगे। इसके लिए किसानों को पंजीकरण करना होगा। किसान दिवस में किसान सूरजपाल सिंह ने कहा कि ब्लाक कायमगंज के गांव मोहद्दीपुर में कोई भी शौचालय नहीं बनवाया गया है और यहां अभी तक विद्युतीकरण भी नहीं हुआ है। पिछले साल गन्ने का भुगतान भी
नहीं किया गया है। नहरो में सफाई न होने के कारण किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। एक्सईएन सिंचाई ने बताया कि कासगंज शाखा से अभी तक पानी नहीं मिल रहा है। डीएम ने इस संबंध में शासन को पत्र लिखवाने की बात कहीं और एक्सईएन को नहरों की सफाई कराने के निर्देश दिए। शमसाबाद मंडी परिषद
में खराब पड़े हैंडपंप को ठीक करवाने और सफाई करवाने के सचिव को निर्देश दिए। किसानों ने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में परेशान किए जाने की शिकायत की। डीएम ने एलडीएम को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। एक्सईएन विद्युत को विद्युत दोष से बंद पड़े नलकूपों को चलवाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ अपूर्वा दुबे व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
गेहूं खरीद को जिले को मिला 2.38 लाख क्विंटल का लक्ष्य
1735 रुपये प्रति क्विंटल के दाम पर 53 केंद्रों पर होगी खरीद
गांव मोहद्दीपुर में शौचालय न बनने और विद्युतीकरण न होने का उठा मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो