बांदा। डीएम दिव्य प्रकाश गिरि ने सोमवार को कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। राजस्व, अभिलेखागार, शिकायत, शस्त्र, दैवी आपदा, भूलेख, नजारत आदि अनुभागों का निरीक्षण किया। ई-गवर्नेंस सेल, जनसुविधा केंद्र और एनआईसी भी देखी। सफाई व्यवस्था की सराहना की।
भूलेख विभाग में बेतरतीब रिकार्ड रखे देखकर नाराजगी जताई। निरीक्षण के समय एडीएम गंगाराम गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद, सूचना अधिकारी रुपेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
उधर, डीएम ने विधान मंडल के प्रथम सत्र शुरू होने के मद्देनजर विधायकों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों का समय से उत्तर भेजने के लिए नोडल अधिकारी नामित कर दिए हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त), मुख्य विकास अधिकारी को यह दायित्व सौंपा है। सीडीओ को निर्देश दिए कि भेजे गए सभी उत्तरों की एक प्रति अपर जिलाधिकारी को भी भेजें।
डीएम ने कलक्ट्रेट का किया निरीक्षण