अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। पति की दवा लेने के लिए औरैया से कानपुर जा रही महिला को ट्रेन में जहरखुरानों ने चाय के बहाने नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिया। महिला किसी तरह उन्नाव स्टेशन पर उतरी और स्टेशन से बाहर आते ही गिर गई। लोगों ने पुलिस की सूचना दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
औरैया जिले के के थाना दिबियापुर के गांव बारू निवासी पूजा (40) पत्नी संतोष शनिवार को इटावा पैसेंजर ट्रेन से कानपुर पति के पथरी की बीमारी की दवा लेने आ रही थी। ट्रेन में बैठे दो युवकों ने पूजा को सीट पर बैठने की जगह दी। पूजा के बैठने के बाद धीरे-धीरे पहचान बढ़ाई। इसके बाद युवकों ने उसे चाय के बहाने नशीला पदार्थ पिला दिया।
पूजा के बेहोश होती ही बदमाश उसका बैग, मोेबाइल लेकर लेकर भाग निकले। अचेत अवस्था में महिला उन्नाव पहुंची। यात्रियों ने महिला को ट्रेन से उतार कर प्लेटफार्म के बाहर लाए और सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नशा अधिक होने से महिला कुछ अधिक बता पाने असमर्थ है।
महिला को ट्रेन में जहरखुरानों ने लूटा
दो युवकों ने झांसे में लेकर पिलाई नशीली चाय