फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शव मिलने की सूचना पर हांफी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मौरावां (उन्नाव)। ननिहाल में मवेशी चराने के दौरान गांव के ही कुछ दोस्तों से झगड़े का बदला लेने के लिए एक किशोर ने 100 नबर डायल कर पुलिस को जंगल में तीन लाशें पड़ी होने की सूचना दे दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस गांव पहुंची और सूचना देने वाले को फोन मिलाया तो मोबाइल स्विच आफ मिला। पुलिस घंटो जंगल भटकती रही। बाद में पता चला कि एक किशोर ने झगड़ा करने वाले अपने साथियों को सबक सिखाने के लिए झूठी सूचना दे दी थी। पुलिस ने किशोर को हिरासत में लिया लेकिन बाद में उसे समझाकर छोड़ दिया।


मौरावां थानाक्षेत्र के हिलौली निवासी एक किशोर तीन दिन पहले अपने माता-पिता के साथ ननिहाल गया था। शनिवार को वह मवेशी चराने चला गया। इसी दौरान उसका ननिहाल में ही रहने वाले बच्चों से झगड़ा हो गया। इससे क्षुब्ध होकर वह पुलिस बुलाने की धमकी देते हुए घर चला गया। उसने पिता के फोन से 100 नंबर पर फोन किया और सूचना दी कि हनुमान खेड़ा गांव के जंगल में तीन युवकों के शव पड़े हैं।
विज्ञापन



इसके बाद उसने मोबाइल स्विच आफ कर दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस जीप गांव पहुंची तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने लोगों से शव पड़े होने की जानकारी ली तो लोग सकते में आ गए। पुलिस ने फोन मिलाया तो मोबाइल स्विच आफ मिला। इसके बाद पुलिस और ग्रामीण घंटो जंगल में घूमते और शवों की तलाश करते रहे।
विज्ञापन



उधर पिता ने मोबाइल का स्विच आन किया तो पुलिस ने संपर्क किया। इसके बाद झूठी सूचना देने वाले किशोर को हिरासत में ले लिया। बाद में माता-पिता की मिन्नतें करने पर किशोर को हिदायत देकर थाने से छोड़ दिया।

दोस्तों से झगड़ा होने पर दी थी पुलिस बुलाने की धमकी
पुलिस ने किशोर को हिरासत में लिया, समझाकर छोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें