चेकिंग में भेदभाव किए जाने पर टीम का किया घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। ईद के मौके पर बिजली विभाग द्वारा चेकिंग किए जाने से मुस्लिमों में खासा आक्रोश है। शनिवार को शहर के मिलकीपुरा मोहल्ले में पहुंची बिजली विभाग की टीम को मोहल्लेवासियों ने घेर लिया और शहर में एक तरफ से चेकिंग किए जाने की बात कही। मोहल्ले छोड़-छोड़ कर सिर्फ मुस्लिम बहुल इलाकों में चेकिंग करने पर नाराजगी जताई। मोहल्लेवासियों का आक्रोश देखकर टीम खिसक गई।
शहर के बीच स्थित मोहल्ला तकियापुरा में सबसे पहले चेकिंग की गई है। इसके बाद बगल के मोहल्ले को छोड़कर दूसरे मुस्लिम बहुल इलाके मिलकीपुरा में पहुंच गए। जहां पर लोगों ने एकजुट होकर विरोध जताया और टीम से एक तरफ से चेकिंग अभियान किए जाने की बात कही। मोहल्लेवासियों का आक्रोश देखकर टीम अन्य लोगाें की बिना चेकिंग किए खिसक गई।