फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 19 दिन पहले युवती ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- वो जैसे दिखते, वैसे हैं नहीं...

Sun, 31 Jan 2021 10:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर के कल्याणपुर आवास विकास-तीन में अपने मामा के घर में रहकर बीटीसी की पढ़ाई कर रही छात्रा ने शादी से 19 दिन पहले शुक्रवार रात को फांसी लगा ली। उसने अपने मंगेतर के खिलाफ सुसाइड नोट भी लिखा है।
विज्ञापन


इसमें लिखा है कि ‘वो जैसे दिखते हैं, वैसे हैं नहीं। मुझ पर लगातार शादी न करने का दबाव बना रहे हैं। मैं अब और नहीं सह पाऊंगी। मेरे पास इसके अलावा दूसरा रास्ता नहीं बचा है।’ मूल रूप से कानपुर देहात के राजपुर सट्टी रुरगांव निवासी अंकिता उर्फ डॉली (25) कल्याणपुर में अपने मामा सुनील कटियार के घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

अंकिता की शादी कानपुर देहात के सिकंदरा नैनापुर निवासी युवक से तय हुई थी। शादी 16 फरवरी को होनी थी। इसको लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं। कार्ड भी बांटे जाने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन


अंकिता का भाई अनिल भी खरीदारी के लिए शहर आया हुआ था। शुक्रवार देर रात सुनील ने अंकिता के कमरे का दरवाजा खटखटाया पर खुला नहीं। उन्होंने रोशनदान का कांच तोड़कर देखा तो वह पंखे के कुंडे में फंदे के सहारे लटक रही थी।
विज्ञापन

अनिल व अन्य रिश्तेदारों ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। थाना प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि परिजन अगर तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

वो जहां चाहें शादी करने देना, अपना पैसा वापस ले लेना
अंकिता ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मम्मी मुझे माफ कर देना। मैं और नहीं सह पाऊंगी। उन्होंने मुझे ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है। इससे मेरी पूरी लाइफ स्पॉइल (बर्बाद) हो गई।

वह लगातार शादी से इनकार करने की बात कर रहे हैं। इसके चलते मैं यह कदम उठा रही हूं। उसे जहां शादी करनी है, करने देना। बस हमारा सारा रुपये उनसे ले लेना जो शादी के लिए दिया गया था। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें