फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण शताब्दी से मवेशी टकराया, हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रूट के झींझक रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को लखनऊ से नई दिल्ली की ओर जा रही अप स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस से एक मवेशी टकरा गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रेलवे क्रासिंग के पास रोक दिया। तेज झटके के साथ गाड़ी रुकने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक ने इंजन की जांच कर नौ मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम लखनऊ से नई दिल्ली की ओर जा रही अप की स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस जैसे ही झींझक रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तभी उसके इंजन से मवेशी टकरा गया। हादसे में मवेशी के चीथड़े उड़ गए और ट्रेन के इंजन मे तेज आवाज हुई। चालक ने खतरे को भांपते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर शाम 5:52 बजे रेलवे क्रासिंग के पास रोक दिया। ट्रेन में मौजूद यात्री दरवाजे से बाहर झांकने लगे। जब गेट मैन मनराज ने यात्रियों को सब ठीक होने की बात कही तब लोगों ने राहत की सांस ली। चालक ने इंजन की जांच कर ट्रेन को 6:01 बजे रवाना किया। स्टेशन मास्टर झींझक आशुतोष कुमार ने बताया कि अप की स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में मवेशी टकराने से ट्रेन 5:52 बजे से 6:01 बजे तक रेलवे फाटक पर खड़ी रही थी। इंजन की जांच होने के बाद शताब्दी को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें