फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव बोरवेल में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवराजपुर(कानपुर)। थाना क्षेत्र के काकूपुर निहाल गांव में बीते शुक्रवार बोरवेल से एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेत मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से निकलवाकर ग्रामीणों से शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने रेप की आशंका से जांच की।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार की सुबह गांव निवासी पप्पू कुशवाहा अपने खेतों पर पहुंचे ही इथे कि बोरवेल के पास गड्ढे से भीषण दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने गड्ढे में झांक कर देखा तो महिला का शव पड़ा देखकर सन्न रह गए। पप्पू ने सूचना पुलिस और ग्रामीणों को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को गड्ढे से निकाल शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, पर शव की पहचान नहीं हो सकी। रेप के बाद हत्या की आशंका के चलते शिवराजपुर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया और घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई। एसओ त्रदीप सिह ने बताया कि हत्यारों ने पहचान छुपाने के लिए चेहरे को बुरी तरह पत्थर से कुचला है। मृतका नीले रंग की जींस व काले रंग की छींटदार टॉप पहने थी, पैरों में बिछिया व हाथों में लाल रंग की एक-एक चूड़ी पहने हुए है। पोस्टमार्टम आने के बाद स्थिति का सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें