फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ और वीडियो बनाने पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर(कानपुर)। कसबा स्थित एक कालेज में पढ़ने वाली बीएससी छात्रा को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करने और वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है, जब उक्त मामले की शिकायत करने छात्रा के पिता और भाई आरोपी के घर पहुंचे तो उनको पीटा गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

बिल्हौर इंसपेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि अरौल के एक निजी महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा सोमवार को छुट्टी के बाद घर लौट रही थी तभी रास्ते हिलालपुर गांव निवासी हिमांशु अपने दोस्त सचिन के साथ बाइक से आया और छात्रा के आगे गाड़ी लगाकर रोक दिया। दोपहर को सन्नाटा होने से छात्रा जब तक कुछ समझ पाती, तब तक हिमांशु ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी और सचिन ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उक्त दोनों युवकों की हरकत देख छात्रा ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। चीखने की आवाज सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण दौड़े तो दोनों युवक मौके से भाग गए। जैसे-तैसे घर पहुंची छात्रा ने पूरा मामला घर पहुंचकर पिता और भाई को बताया। जिसके बाद भाई और पिता सचिन के घर मामले की शिकायत लेकर पहुंचे, जहां सचिन ने अपने भाई कल्ले साथ मिलकर छात्रा के भाई और पिता को पीटा, ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद जैसे-तैसे मामला शांत हुआ। सोमवार शाम करीब तीन बजे लहूलुहान हालत में कोतवाली पहुंची पीड़ित छात्रा और उसके परिजनों की तहरीर पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।
वहीं सीओ बिल्हौर भगवान सिंह ने कहा कि अरौल क्षेत्र में यदि चौकी प्रभारी के द्वारा सक्रियता से गश्ती नहीं की जा रही है तो मैं स्वयं औचक निरीक्षण कर जांच पड़ताल करता हूं। इंसपेक्टर बिल्हौर को आदेश करुंगा कि रेलवे स्टेशन, डिग्री और इंटर कालेज के आसपास छुट्टी के समय पिकेट ड्यूटी लगाई जाए और शोहदों की धरपकड़ कर उन पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें