अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। स्वच्छाग्रहियों की टीम सोमवार को बिहार प्रदेश में स्वच्छाग्रह अभियान में प्रतिभाग करने के लिए जिले से रवाना हुई। बिहार के बक्सर जिला में तीन दिवसीय कार्यक्रम में 10-10 लोगों की टीम ग्रामीणों को जागरूक करेगी।
स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक विश्वनाथ तिवारी ने नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस रवाना किया। बताया कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह को संबोधित करेंगे। एक गांव में 10-10 स्वच्छाग्रहियों की टीम लगाई जाएगी। ग्रामीणों को सफाई और शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे।
जिला स्वच्छ भारत प्रेरक वैभव सूर्यवंशी व खंड प्रेरक उमा प्रसाद को टीम लीडर बनाकर भेजा गया है। इनके साथ मोहन मुरारी, राकेश तिवारी, धीरेंद्र पांडेय, ऊषा देवी, सुनीता देवी, पिंकी देवी, अखिलेश, अमित, सोनू गुप्ता समेत 74 स्वच्छाग्रही ट्रेन से बिहार गए हैं।