कानपुर परमट में छात्र पीयूष कटियार (18) की हत्या करने वालों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। हत्यारों ने पहले गला घोटकर उसे मार डाला था। फिर धारदार हथियार से चेहरे को क्षत-विक्षत किया और गुप्तांग काट दिया। शनिवार को पीयूष की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। विशेषज्ञाें को आशंका है कि हत्या में दो या दो से अधिक लोग शामिल थे।