फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंका मीनार पर गिरी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। मौसम ने एक बार फिर शुक्रवार को करवट बदली। सुबह से ही झमाझम बारिश के साथ नगर में बिजली गिरी। हालांकि बिजली लंका मीनार पर गिरी, जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई। बिजली गिरने से लंका मीनार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई और ऊपर के हिस्से में मामूली सी दरार आई है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह से ही मौसम बिगड़ने लगा और देखते-देखते ही तेज बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे की झमाझम बारिश के बीच कुछ जगहों पर ओले गिरने के साथ बिजली गिरने की सूचना है। नगर के प्राचीन लंका मीनार के परिसर में बिजली गिरने से लंका मीनार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है।

गनीमत रही कि हादसे के वक्त लंका मीनार के आसपास कोई नहीं था। वहीं तेज बारिश की वजह से हाईवे सड़क चौड़ीकरण का कार्य निर्माणाधीन होने से कीचड़ हो गया। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें