फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अस्थाई बाड़े बनवाकर चारे पानी का प्रबंध करें

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। गांवों में छुट्टा और बेसहारा घूम रहे मवेशियों को हांककर स्कूलों और अन्य सरकारी भवनों में कैद किए जाने की घटनाओं को लेकर प्रशासन सतर्क है। इसी कड़ी में शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शशांक चौधरी ने शुख्रवार को पतारा विकास खंड की गांव पंचायतों के प्रधानों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने प्रधानों को बताया कि छुट्टा मवेशियों की समस्या प्रत्येक गांव में है। इससे निपटने के लिए प्रशासन और गांवों के लोग मिलकर कार्य करें। बताया कि शासन स्तर पर चरागाहों और गौशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। उसमें अभी कुछ समय लग सकता है। इसके लिए ग्राम प्रधान तबतक अपने गांवों में छुट्टा मवेशियों को अस्थाई बाड़े बनवाकर बंद करवाने के साथ ही चारे-पानी की भी व्यवस्था कराएं।
कस्बे के छांजा गांव के प्रधान पुत्तन मिश्रा, तेजपुर गांव के उदयनरायण सचान, चंवर के रामफूल यादव, बलहापारा गांव पंचायत के प्रधान रामू सिंह गौर, हरीशंकर साहू (पतरसा), शिवदयाल यादव (ओरिया), पिंकी (सरगवां), संतोष कुमारी (दहेली), रामदुलारी (नंदना) और गीता यादव (खेमपुर) सहित अन्य गांवों के प्रधानों ने छुट्टा मवेशियों की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन का सहयोग और मदद करने की बात कही। बैठक में सहायक खंड विकास अधिकारी अमर सिंह भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि गांवों में प्रधान मुनादी करवाकर लोगों को अपने-अपने मवेशी बांध लेने की हिदायत दें। जिन लोगों के मवेशी छुट्टा घूमते पाए जाएं, उनकी सूचना प्रशासन को दें। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें