फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगोलपुर स्टेडियम में एक ओर बछड़े की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कड़ाके की ठंड से जिले के मंगोलपुर स्टेडियम में बंद एक और बछड़े की मौत हो गई। अकबरपुर कस्बे के मंगोलपुर स्टेडियम में बंद छुट्टा मवेशियों को सर्दी से बचाने के लिए प्रशासन ने उन्हें सुरक्षित जगहों में शिफ्ट करने की कवायद शुरू कर दी है। स्टेडियम से 40 मवेशी ट्रकों में लादकर करसा गांव में बनकर तैयार हुए गोवंश आश्रय स्थल भेज दिए। वहां उनकी निगरानी के लिए पशु धन प्रसार अधिकारी को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीते रविवार को हिम्मापुरवा, तिलौची, सीधामऊ, नसरतपुर, हजारीपुरवा गांवों के किसानों ने छुट्टा मवेशी एकत्र कर मंगलोपुर स्टेडियम में बंद कर दिए थे। स्टेडियम में छाया की व्यवस्था न होने से सर्दी लगने से मवेशी बीमार हो रहे हैं। छह दिनों में दो गाय व एक बछड़े की मौत हो चुकी है। एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी है। पशु धन प्रसार अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मवेशियों को सर्दी व अफरा रोग की समस्या आ रही है। जिससे बचाने के लिए उन्हें दवाएं दी गई हैं। वहीं मृत बछड़े को स्टेडियम के पीछे दफना दिया गया। बता दें कि स्टेडियम में 55 सांड़, 87 गायें व 38 उनके बच्चे मिलाकर कुल 180 गोवंश बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें