कानपुर देहात। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अकबरपुर में स्वच्छता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। यह रैली अंडरपास से शुरू होकर कस्बे विभिन्न वार्डों में जाकर लोगों को साफ-सफाई के फायदे बताए।
सोमवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार की अगुवाई में कार्यकर्ता अकबरपुर अंडरपास पर एकत्र हुए। यहां से युवा मोर्चा का एक ही नारा स्वच्छ रहे है देश हमारा, युवा मोर्चा आया है स्वच्छता का संदेश लाया है आदि नारों के साथ पैदल यात्रा शुरु की। कार्यकर्ताओं ने कस्बे की विभिन्न मोहल्लों में घूम-घूम कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कस्बों की मुख्य गली में घूमते हुए जनकपुरी मैदान में समापन किया जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक यह अभियान चलाया जाना था। इसी के तहत कार्यकर्ताओं नें जिले के विभिन्न कस्बों में रैली के माध्यम से लोगों जागरूक किया है। इस दौरान रामजी पांडे, निखिल सिंह, विमलेश सविता, गौरव पोरवाल, अमरेश, शोभित दीक्षित, दीपक चौहान, आर्या कुशवाहा, मनीष कटियार, पुष्पेंद्र दिवाकर, दीपू दुबे, बीटू द्विवेदी, चंचल तिवारी, हरगोविंद सिंह, राजन भदौरिया, सुनील विश्वकर्मा, अनमोल गुप्ता, अंकित, अमन आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में नबीपुर के बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यालय पर क्षेत्रीय प्रबंधक एसएम आलम के नेतृत्व मे स्वच्छता अभियान चलाया गया। सोमवार को बैंक के सारे कामकाज निपटाने के साथ अपने स्टाफ के साथ कार्यालय के बाहर झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि स्वच्छता हम सबका नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने उपस्थित स्टाफ को भी स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर चीफ मैनेजर दिनेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक अरविंद पोरवाल, राजेंद्र कुमार शर्मा, प्रबंधक अनुराग वर्मा, अन्नत कुमार, अशोक सिंह, उदय प्रताप, विकास परदेशी, उपेंद्र सिंह, जयकुमार, सुनील राठौर, सीएसए आशीष शुक्ला, अल्का चतुर्वेदी, शिखा आदि मौजूद रहे।